छत्तीसगढ़फीचर्ड

नगर पालिका परिषद के गोदाम में चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख रुपए से अधिक का सामान बरामद

गोदाम में रखे ब्रेकर मशीन, लगभग 1000 मीटर केबल वायर, 01 नग 7.5 एच.पी. सबमर्सिबल मोटर पंप, 01 नग सिलिंग फेन चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई…आरोपियों द्वारा चुराये हुये सामान कीमती 3,04,300 रूपये को किया गया बरामद…

 

मुंगेली। थाना सिटी कोतवाली मुंगेली अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुंगेली कर्मचारी नवीन दुबे पिता किशोर दुबे जल प्रदाय फिल्ड प्रभारी नगर पालिका परिषद मुंगेली, दिनांक 12.03.2025 के करीब 10.00 बजे इंजीनियर प्रवीण साहू, विवेकरंजन तिर्की, नेमीचंद वर्मा, कोमल भास्कर एवं अन्य कर्मचारी के साथ कृषि उपज मंडी स्थित गोदाम गये जिसका मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था, अंदर जाकर देखे तो गोदाम में रखे ब्रेकर मशीन, लगभग 1000 मीटर केबल वायर, 01 नग 7.5 एच.पी. सबमर्सिबल मोटर पंप, 01 नग सिलिंग फेन जुमला कीमती 2,72,300 रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्र. 85/25 धारा 305, 331(4) बीएनएस दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान मुखबीर एवं तकनीकी सहायता से संदेही आरोणीगण दुर्गेश साहू, अजय यादव, लिकेश मेहर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताये कि दिनांक 11-12.03.2025 के दरमियानी रात्रि, कृषि उपज मंडी के पीछे नगर पालिका परिषद मुंगेली में जल प्रदाय गोदाम मेन गेट का ताला को छड़ से तोड़कर गोदाम में घुसकर वहां रखे केबल वायर अलग-अलग रंग का, 01 नग सबमर्सिबल पंप, 01 नग ब्रेकर मशीन एवं 01 नग लकड़ी काटने का मशीन को चोरी कर केबल वायरों को अर्जुन कुर्रे कबाड़ी के पास 6 हजार रूपये में बेचना व सबमर्सिबल पंप को रावणभाठा में बांस झाड़ी के अंदर छिपाना तथा ब्रेकर मशीन एवं लकडी काटने के मशीन को आरोपी दुर्गेश साहू के घर में रखना बताये।

आरोपियों के कथन के आधार पर 1000 मीटर केबल वायर को अर्जुन कबाडी के गोदाम अंदर से तथा सबमर्सिबल पंप को रावणभाठा के बांस झाडी के अंदर से तथा ब्रेकर मशीन व लकडी काटने का मशीन को दुर्गेश साहू के सरकंडा बिलासपुर स्थित घर से बरामद किया गया एवं आरोपी अर्जुन कुर्रे से चोरी गये केबल वायर लगभग 1000 मीटर कुल जुमला किमती 3,04,300 रूपये को जप्त कर

आरोपीगण 1. दुर्गेश साहू पिता पुनीत साहू उम्र 25 वर्ष निवासी करूपान थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, जिला मुंगेली हा.मु. नाग-नागिन तालाब के पास बहतराई रोड सरकण्डा जिला बिलासपुर, 2. अजय यादव पिता खुमान यादव उम्र 26 वर्ष निवासी रावणभाठा मुंगेली थाना मुंगेली, जिला मुंगेली 3. रिकेश मेहर पिता राजू मेहर उम्र 22 वर्ष निवासी रावणभाठा मुंगेली थाना मुंगेली, जिला मुंगेली एवं 4. अर्जुन कुर्रे (कबाड़ी) पिता कन्हैया कुर्रे उम्र 44 वर्ष निवासी दाऊपारा मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, जिला मुंगेली के द्वारा घटना कारित करना पाये जाने पर दिनांक 13.03.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही मेें उप निरी. गिरजाशंकर यादव प्रभारी थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, उप निरी. नंदलाल पैकरा प्रभारी साइबर सेल, सउनि. मधुकर रात्रे, के.पी. जायसवाल, प्रआर. प्रकाश शुक्ला, दिलीप साहू, आर. अजय चंद्राकर, विकास ठाकुर, एवं योगेश यादव की सराहनीय भुमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button