दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नमो नवमतदाता सम्मेलन के माध्यम से मनीष पाण्डेय ने युवाओं को किया संबोधित, कहा- नवमतदाता युवा ही नए भारत के आधार

भिलाई। आगामी 25 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ देश के 5000 स्थानों पर नमो नवमतदाता सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी इस दौरान पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से रूबरू होंगे। इस सम्मेलन में अधिक से अधिक नवमतदाता युवा हिस्सा ले सकें इसके लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर युवाओं को आमंत्रित किया जा रहा है एवं उनका पंजीयन कराया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश भाजयुमो के कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय ने भिलाई के विभिन्न कालेजों एवं शिक्षण संस्थानों में युवाओं से मुखातिब हुए।

श्री पाण्डेय ने कहा कि नमो नवमतदाता सम्मेलन के माध्यम से देश के विभिन्न स्थानों में युवाओं से रूबरू होंगे और उनसे चर्चा करेंगे। इस संबंध में हमारे द्वारा लगातार स्कूलों, कालेजों एवं कोचिंग संस्थानों में युवाओं से संवाद कर उनका पंजीयन इस सम्मेलन के लिए कराया जा रहा है। आज सेक्टर -7 कल्याण कालेज, एबीएस इंस्टीट्यूट, सेक्टर -4 नवीन कामर्स क्लासेस, कुरूद शासकीय स्कूल, चंदू सर क्लासेस आदि में छात्रों से संवाद किया एवं उनका पंजीयन इस सम्मेलन के लिए कराया।

श्री पाण्डेय ने कहा कि नवमतदाता युवा ही नए भारत के आधार है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सशक्त युवा, सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से आकाश ठाकुर, विशालदीप नायर, राहुल परिहार, गोल्डी सोनी, रोहन सिंह, रितुराज शर्मा, कवर पाल सिंह, मयंक गुप्ता, सन्नी यादव, यशवंत राजपूत, कमलेश सिंह, शेखर शाह, दीपक निर्मलकर एवं हर्ष जैन रेहान अहमद उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button