दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बस चालक मोबाईल का प्रयोग करते चला रहा था बस, विडीयो के आधार पर दुर्ग यातायात पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही

 

भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव, के द्वारा आम नागरिको से अपील की गई है की आपके आसपास कोई भी वाहन चालक जो जानबुझकर यातायात नियमों का उलंघन कर दुसरो का जान जोखिम मे डालने का काम करता है उसकी शिकायत दुर्ग पुलिस के किसी भी सोशल मिडिया प्लेटफॉम मे संबंधित का वाहन नम्बर के साथ विडीयो बनाकर भेजे या यातायात हेल्पलाईन नम्बर 94791-92029 पर व्हाटसप करने की अपील की गई है जिस पर आज दिनांक को दुर्ग पुलिस के ट्वीटर पेज पर बस क्रमांक सी.जी 08 एम 0301 जो दुर्ग से राजनांदगांव प्रतिदिन सवारी लाने ले जाने का कार्य करती है।

जिसके चालक संजु साहू के द्वारा शिवनाथ नदी ओव्हरब्रिज के उपर बस चलाते हुए मोबाईल का उपयोग करते पाया गया जिस पर मालिक को सूचीत करते हुए यातायात कार्यालय नेहरू नगर लाकर उप पुलिस अधीक्षकb(यातायात ) सतीष ठाकुर ,उप निरीक्षक संकंल्प राय की उपस्थिति में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, खतरनाक ढंग से वाहन चलान के तहत कार्यवाही की गई और वाहन चालक के लाईसेंस को निलंबन के लिये परिवहन विभाग को भेजा गया

इसी प्रकार यातायात हेल्पलाइन नम्बर पर मरोदा ओव्हर ब्रिज के पहले बुलेट क्रमांक सी.जी.07 सी.डी 3823 वाहन चालक नवीन कुमार के द्वारा जानबुझकर वाहन को लहराते हुए दुसरों की जान जोखिम मे डालते हुए विडीयो प्राप्त हुआ था जिस पर कार्यवाही के लिए उक्त वाहन और चालक को नेहरू नगर यातायात कार्यालय लाकर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 एवम 3/181 के तहत कार्यवाही की गयी। और दोनों ही वाहन चालकों से अन्य वाहन चालकों के लिए अपील कराया गया की वह भी इस प्रकार का कार्य कभी ना करें।

अपील: यातायात पुलिस दुर्ग शहर के सभी आम नागरिकों से अपील करती है कि आपके आसपास भी इस प्रकार के कोई जानबूझकर लापरवाही करते हुए वाहन चलाता है तो इसकी जानकारी यातायात हेल्पलाइन नंबर 94791 92029 या दुर्ग पुलिस के फेसबुक टि्वटर इंस्टाग्राम यूट्यूब किसी भी पेज पर आप शिकायत कर सकते हैं जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button