दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नवदंपति को ट्रक ने कुचला: दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, ट्रक चालक मौके से फरार

भिलाई। जीई रोड़ पर रविवार रात्रि दस बजे के करीब सड़क हादसे में नव दंपति की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई, स्कूटी पर सवार नव दंपति अपनी मौसी के घर से कोहका अपने घर जा रहे थे की तभी दुर्ग की ओर जाने वाले ओवर ब्रिज तेलहा नाला के समीप आईटीआई के पहले रायपुर से दुर्ग की ओर जा रही है ट्रक ने स्कूटी सवार को पीछे से ठोकर मार कर कुचल दिया, जिसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई वही घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक कोहका निवासी मुकेश कुर्रे 28 साल एवं उसकी धर्मपत्नी कमलेश्वरी कुरें 26 साल की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। नवदम्पत्ति की 2 महीने पहले ही विवाह हुआ था। घटनास्थल खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।

घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन घटना स्थल पहुंचे। आक्रोशित परिजन और स्थानीय लगों ने रोड पर ही बैठ गए जिसमें कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा, वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल बुलानी पड़ी। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

वीडियो…

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button