खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

तालाब में नाव पलट से छात्र और टीचर सहित 16 की हुई मौत, आठ लोगों को किया गया रेस्क्यू, लापता की खोज जारी

ये हादसा हरणी तालाब में हुआ है. सारे छात्र वडोदरा के एक स्कूल के थे. इस नाव पर चार शिक्षक भी सवार थे. रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है…

वड़ोदरा (ए)। गुजरात के वडोदरा में बड़ी दुर्घटना हुई है. हरणी तालाब में नाव पलट गई. इस पर 23 छात्र और चार शिक्षक सवार थे. मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. नाव में 23 छात्र और चार अध्यापक सवार थे. आठ लोगों को रेस्क्यू किया गया है. चार से पांच लोग अभी भी लापता हैं. मौके पर बचाव कार्य जारी है. नाव की क्षमता 14 लोगों की थी लेकिन इसमें 27 से ज़्यादा लोगों को सवार किया गया था. तालाब का रख रखाव एक निजी कम्पनी के हाथ में है।

सभी विद्यार्थी वडोदरा के एक स्कूल के थे. बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. छात्र जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. 10 से ज्यादा एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं. घटना की जानकारी मिलते ही वहां पर रेस्क्यू की टीम पहुंची।

सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “वडोदरा के हरणी तालाब में बच्चों के डूबने की खबर बेहद दुखदायी है. मैं उन बच्चों की आत्मा की शांति के लिए कामना करता हूं जिन्होंने अपनी जान खो दी. इस दुख की घड़ी में मैं पीड़ित के परिवारों के दुख में शामिल हूं. भगवान उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दें. जो छात्र और शिक्षक नाव पर सवार थे उनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. प्रशासन को दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल राहत और उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।”

ये सभी छात्र वडोदरा के न्यू सनराइज स्कूल के थे जो यहां पर ट्रिप के लिए आए थे. ये बात सामने आ रही है कि नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार हो गए इसलिए ये घटना हुई है. जितने भी छात्र और शिक्षक नाव पर सवार थे उनमें से किसी ने लाइफ जैकेट नहीं पहना हुआ था।

हरणी तालाब सात एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैसला हुआ है. इस तालाब का सौंदर्यीकरण साल 2019 में किया गया था. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रों के परिवार में मातम का माहौल हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button