छत्तीसगढ़फीचर्ड

नवपदस्थ प्रधान न्यायाधीश बी.पी. वर्मा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने केंद्रीय जेल का किया औचक निरीक्षण

रायपुर। रायपुर के नवपदस्थ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीपी वर्मा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रमेश कुमार चौहान ने रायपुर केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा ने केन्द्रीय जेल के पुरूष सेल एवं महिला सेल का औचक निरीक्षण किया और उनके द्वारा जेल परिसर एवं जेल बैरकों की साफ सफाई तथा कैदियों को प्रदान किए जाने वाले भोजन आहार का निरीक्षण किया, जो संतोषजनक पाया गया।

न्यायाधीश श्री वर्मा ने जेल में स्थापित लीगल एड क्लिनिक के क्रियान्वयन का अवलोकन किया। साथ ही लीगल एड डिफेन्स कौन्सिल एवं न्यायमित्र (पी.एल.वी.) को वहां रहने वाले कैदियों को हरसंभव विधिक सुविधा प्रदान किए जाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कोई भी बंदी बिना विधिक प्रतिनिधि या अधिवक्ता के न रहे यह सुनिश्चित करने को कहा।

श्री वर्मा ने विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से कैदियों को लीगल एड क्लिीनिक के कार्यशैली के बारे में जानकारी दी और कैदियों को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया तथा व्यक्तिगत रूप से कैदियों की परेशानियों को भी उनके द्वारा सुना गया।

न्यायाधीश श्री वर्मा केन्द्रीय जेल के हॉस्पिटल का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित चिकित्सकों से मिलकर भर्ती मरीजों की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि मरीजों को कैदी या अपराधी ना समझते हुए केवल मरीज है यह समझकर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए हर संभव उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button