छत्तीसगढ़फीचर्ड

खनिज के अवैध खनन- परिवहन पर कड़ी कार्यवाही करें- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में रेत के अवैध खनन में कडाई से रोक लगाए। जितने रेत के खदान स्वीकृत है उनसे ही रेत के परिवहन होने चाहिए इसके अलावा अन्य खदान में परिवहन होने पर एसडीएम, खनिज विभाग कड़ी कार्रवाई करें।

जो स्वीकृत खदान है, उनकी रायल्टी पर्ची चेक करे तथा बिना इसके किसी भी हाल मे परिवहन न हो। ऐसा करते पाये जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। अवैध शराब के प्रकरणों-शिकायत पर भी तत्काल एक्शन लें।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि किसानो का पंजीयन कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि हिट एंड प्रकरण जितने शेष है उसे संज्ञान में लेते हुए सभी एसडीएम थाने से जानकारी लेकर पूर्ण करें।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी शासकीय कार्यालय ई-ऑफिस के दायरे में आना है, इसके लिए शेष कार्यालय प्रकिया पूर्ण कर लेंगे। जल जीवन मिशन के तहत लंबित कार्य को पूर्ण करें और हितग्राहियों के घर तक पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों के लिए राजस्व शिविर लगाकर प्रकरणों के जल्द समाधान करने निर्देशित किया। साथ ही स्कूलीं बच्चों के जाति प्रमाण पत्र जल्द बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह तथा जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button