दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने ली खुर्सीपार जोन की बैठक, आवश्यक कार्यों के लिए दिए दिशा निर्देश

भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव ने नगर निगम है कि जोन कमिश्नर और निगम स्वास्थ्य अधिकारी- कर्मचारियों व अन्य अधिकारियों की बैठक ली। सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जोन 4 खुर्सीपार के विकास कार्य को जल्द पूरा किया जाए. जो का प्रस्तावित है और अब तक शुरू नहीं हो पाए है उसे भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा सीवरेज लाइन के नवीनीकरण कार्य जल्द शुरू करने निर्देश दिए। मूलभूत कार्य का विशेष ध्यान देने कहा और आगे कहा की निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए. निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए. गड़बड़ी बिलकुल भी बर्दास्त नहीं की जाएगी।

खुर्सीपार में पेयजल की पूर्ति के लिए अतिरिक्त पानी टंकी निर्माण कार्य जेएलडी शुरू करने निर्देश दिए है. लोगो की समस्याओं को ध्यान रख कर पानी की समस्या को दूर करने के लिए विधायक श्री यादव ने ही पहल की है.
बारिश के सीजन में निचली बस्तियों में बारिश का पानी नहीं भरना चाहिए। किसी के घर में भी बारिश का पानी ना भरे। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। शहर के प्रमुख नल और नालियों की सफाई भी नियमित रूप से किया जाए।

वार्ड की गली मोहल्ले की नालियों को भी नियमित रूप से साफ करें ताकि बारिश के पानी की निकासी बेहतर तरीके से हो सके और लोगों को परेशानी ना हो बैठक में आगे विधायक देवेंद्र यादव ने स्वास्थ्य विभाग व जोन के आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि बारिश के सीजन में जल-जनित बीमारियों का खतरा बना रहता है. इसलिए विशेष रूप से अभियान चला कर शहर की साफ सफाई का ध्यान रखें. लोगों को साफ और शुद्ध पानी मिलना चाहिए. गली में वार्ड में कहीं भी बारिश का पानी जमा ना हो निकासी की व्यवस्था बनाएं।

इस मौसम में मलेरिया, डेंगू हैजा पीलिया जैसी बीमारी कभी खतरा बना रहता है. इसलिए शहर की साफ सफाई कभी विशेष ध्यान रखा जाए इसके अलावा विधायक देवेंद्र यादव ने सभी इंजीनियरों को विभिन्न विकास कार्य और मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें काम करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button