दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

फ्रेंडशिप डे पर यातायात पुलिस दुर्ग का नवाचार ‘‘तेरा यार हूं मै’’

भिलाई। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्ग दर्शन पर यातायात पुलिस दुर्ग लगातार जन जन तक यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, स्कूल कॉलेज में प्रशिक्षण, अंजोर रथ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों प्रयास कर रही है इसी कडी में यातायात पुलिस का नवाचार ‘‘तेरा यार हू मैं’’ कल दिनांक 06 अगस्त 2023 को फ्रेडर्सशीप डे पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है।

जिसमें यातायात पुलिस दुर्ग वाहन चालक एवं आम नागरिको को एक दोस्त की तरह समझाते हुए नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करने का प्रयास करेगी।

इसके तहत आज दिनांक को उप पुलिस अधीक्षक, यातायात सतीश ठाकुर द्वारा यातायात मुख्यालय नेहरू नगर में समस्त यातायात जोन प्रभारी/अधिकारियों का मीटिंग लेकर अधिक से अधिक वाहन चालक/आम जनता के बीच पहुंचकर यातायात नियमों के प्रति पाम्पलेट/वीडियो/ऑडियो/बैनर पोस्टर के माध्यम से जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।

यातायात पुलिस द्वारा बनाये गये थीम सॉग को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगो पहुंचाने बताया यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले के प्रमुख चौक चौराहे, मैत्री गार्डन, सिविक सेन्टर, इंदिरा मार्केट, पावर हाउस मार्केट, बडे तरिया कुम्हारी, सूर्यामॉल, रेल्वे स्टेशन, सण्डे मार्केट, बस स्टेण्ड इत्यादि जगहों पर अभियान चलाया जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button