खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से मचा हड़कंप, आइसोलेट किए गए 03 कर्मचारी

एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव एलीमेंट लीक होने से हड़कंप मच गया। जांच में लगे तीन कर्मचारियों को आइसोलेट किया गया है…

 

लखनऊ (ए)। अमौसी एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह रेडियो एक्टिव एलिमेंट के लीक होने से हड़कंप मच गया। यह एलिमेंट कैंसर रोधी दवाओं में था, जिसका कंटेनर लीक कर रहा था। जांच में लगे तीन कर्मियों को आइसोलेट किया गया है। मामला शनिवार का है।

अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट के डोमेस्टिक कार्गो टर्मिनल वाली साइड में कंटेनर की स्कैनिंग हो रही थी। इसी बीच मशीन ने बीप किया। जिससे कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई।

मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कंटेनर को खोला जिसमें कैंसर रोधी दवाएं थीं। इन दवाओं में रेडियो एक्टिव एलिमेंट का इस्तेमाल किया जाता है। कंटेनर लीक कर रहा था जिससे निकलने वाली गैस से कर्मियों के बेहोश होने की बात सामने आई।

हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन ने कर्मचरियों के बेहोश होने की बात से झनकार किया है। तीन कर्मियों को आइसोलेट किया गया है साथ ही लीक हो रहे कंटेनर को सुरक्षित अलग रखा गया है। मामले की जांच की ज रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button