छत्तीसगढ़फीचर्ड

नहर के पास जुआ खेलते 3 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे, नगद 51670 ₹ एवं 52 पत्ती तास जप्त

पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर 03 जुआरियो को किया गया गिरफ्तार…सोनबरसा जंगल नहर के पास जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपियों को…आरोपियों से नगदी रकम ₹51,670 एवं 52 पत्ती तास किया गया जप्त…

बलोदाबाजार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में जिले में जुआ, सट्टा एवं अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले अवैधानिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सूचना मिली बलौदाबाजार नगर के पास सोनबरसा जंगल से लगे हुए क्षेत्र में कुछ दिनों से जुआड़ियों का जमावड़ा लगातार बन रहा है। यह क्षेत्र मुख्य सडक मार्ग से काफी दूर एवं सुनसान इलाका है तथा जुआरी पुलिस अथवा किसी अन्य बाहरी व्यक्ति के आने की सूचना देने के लिए मुख्य सड़क मार्ग में पाईंटर भी बिठाकर रख रहे थे। इस प्रकार इन जुआरियों को पकड़ना आसान भी नही था।

इसी बीच दिनांक 12.12.2023 को जिला बलौदाबाजार-भाटापारा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एक ठोस रणनीति बनाकर सोनबरसा जंगल नहर के पास जुआड़ियों के फड में सफलतापूर्वक दबिश दिया गया। इस दौरान कुछ जुआरी पुलिस को देखकर भाग गए। स्थल पर पुलिस द्वारा आरोपी 03 जुआरियों को ताश पत्ती एवं नगदी रकम के साथ जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

मौके पर इन जुआरियों से 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम ₹51,670 जप्त किया गया है। कि प्रकरण में आरोपी जुआरियों को विधिवत गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 991/2023 धारा 13 जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

आरोपियों के नाम
01. तेनसिह पिता पिता सियाराम साहू उम्र 41 साल निवासी कमल कॉलोनी बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली।
02. संजय ठाकुर पिता पहरु ठाकुर उम्र 37 साल निवासी इंदिरा कॉलोनी बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली।
03. दशरथ पटेल पिता राम गुलाम उम्र 49 साल निवासी अमलडीहा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button