छत्तीसगढ़फीचर्ड

नांदघाट में मिली शव को गुम युवती समझकर कर परिजनों ने कर दिया था अंतिम संस्कार, गुम युवती को पुलिस ने दुर्ग से किया बरामद

03 वर्ष पूर्व गुम युवती को पुलिस ने दुर्ग से किया बरामद…परिजनों ने 02 पूर्व नांदघाट में मिली शव को गुम युवती समझकर कर दिए थे अंतिम संस्कार…गुंम युवती के अचानक मिलने पर परिजनों में छाई खुशी की लहर…

बिलासपुर। वर्ष 2020 में सुभाष नगर निवासी 23 वर्षीय युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई थी, जिसकी सूचना परिजन द्वारा थाना तखतपुर में दर्ज कराया गया था। परिजन एवं पुलिस द्वारा गुम युवती की पतासाजी की रही थी, इसी बीच करीबन 02 वर्ष पूर्व युवती के परिजन को नांदघाट थाने से एक जली हुई शव मिलने की सूचना मिला।

जिसे युवती के परिजन द्वारा पहचान कर शव को गुम युवती समझकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। तखतपुर पुलिस द्वारा गुम युवती के प्रकरण को सुलझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा था।

गुम युवती का दुर्ग मे होने की सूचना तखतपुर पुलिस को मिली, तब तखतपुर पुलिस द्वारा तत्परता से गुम युवती के परिजनों को साथ लेकर दुर्ग से गुम युवती को आज दिनांक 05.10.2023 को बरामद किया गया है, जो गुम युवती का अचानक मिलने से परिवार में खुशी की लहर छाई हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button