खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी आज से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर रहेंगे

पीएम मोदी असम में 18,530 करोड़ रुपए से अधिक की प्रमुख बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह सुबह करीब 11 बजे दरांग में विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करेंगे। इसके बाद, पीएम मोदी दोपहर लगभग 1:45 बजे गोलाघाट में असम बायो-एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड के नुमालीगढ़ रिफाइनरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे…

 

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 13 से 15 सितम्बर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। आज शनिवार को पीएम मोदी मिज़ोरम जाएंगे और सुबह लगभग 10 बजे आइज़ोल में 9000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। यहां वह एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है।

आज शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी मिजोरम के आइज़ोल में 9000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। ये परियोजनाएं रेलवे, सड़क मार्ग, ऊर्जा, खेल सहित कई क्षेत्रों को लाभान्वित करेंगी।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर का दौरा करेंगे और दोपहर करीब 12:30 बजे चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं में 3,600 करोड़ रुपए से अधिक की मणिपुर शहरी सड़कें, जल निकासी और परिसंपत्ति प्रबंधन सुधार परियोजना, 2,500 करोड़ रुपए से अधिक की 5 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं, मणिपुर इन्फोटेक विकास (MIND) परियोजना, 9 स्थानों पर कामकाजी महिला छात्रावास आदि शामिल हैं।

इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी दोपहर लगभग 2:30 बजे इम्फाल में 1,200 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करेंगे।

इम्फाल के बाद पीएम मोदी असम का दौरा करेंगे और शाम लगभग 5 बजे गुवाहाटी में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती के समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

वहीं, 14 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी असम में 18,530 करोड़ रुपए से अधिक की प्रमुख बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह सुबह करीब 11 बजे दरांग में विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करेंगे। इसके बाद, पीएम मोदी दोपहर लगभग 1:45 बजे गोलाघाट में असम बायो-एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड के नुमालीगढ़ रिफाइनरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे। वह गोलाघाट में पॉलीप्रोपाइलीन प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे।

15 सितंबर को प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और सुबह लगभग 9:30 बजे कोलकाता में 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात पीएम मोदी बिहार का दौरा करेंगे और दोपहर लगभग 2:45 बजे पूर्णिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे।

इसके अलावा, वह पूर्णिया में लगभग 36,000 करोड़ रुपए की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी बिहार में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी बिहार में डीएवाई-एनआरएलएम के अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय फेडरेशनों को लगभग 500 करोड़ रुपए के सामुदायिक निवेश कोष भी वितरित करेंगे तथा कुछ सीएलएफ अध्यक्षों को चेक सौंपेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button