खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कुम्हारी टोल प्लाजा में डॉक्टर एवं बेसिक लाईफ सपोर्ट से सुसज्जित एम्बुलेंस 24 घंटे रहेगी तैनात

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मिलेगा तत्काल मदद…कुम्हारी से 20 किमी रायपुर की ओर एवं 20 किमी दुर्ग की ओर के क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में तत्काल पहुंचेगा एम्बुलेंस…सडक दुर्घटना में घायल की मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1033 एवं 7677459233 पर कॉल करे…

भिलाई। शुक्रवार को एन.एच. पीडब्लूडी विभाग के द्वारा बेसिक लाईफ सपोर्ट से सुसज्जित एम्बुलेंस हाईवे में सड़क दुर्घटनाओं में घायलो की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध कराया गया जिसे सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात), निरीक्षक बोधीराम घिरही, (यातायात जोन प्रभारी भिलाई 03) निरीक्षक केशव राम कोसले, (यातायात रायपुर) के द्वारा निरीक्षण कर जनहित के लिए कुम्हारी टोल प्लाजा में तैनात किया गया।

यह एम्बुलेंस नेशनल हाईवे के कुम्हारी टोल प्लाजा में उपस्थित रहेगा जो दुर्ग के 20 किमी की ओर एवं रायपुर जिले के 20 किमी की ओर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद के लिए तत्काल पहुंचेगा इस एम्बुलेंस में वे सभी सुविधाएं जैसे बेसिर सपोर्ट, फार्स्ट एड, स्टेªक्चर, जीपीएस, एवं एक घायल व्यक्ति के उपचार के दौरान उपयोग वाले सभी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

अभी तक घायल के मदद के लिए हाईवे पेट्रोलिंग, डायल 112 एवं 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायल को अस्पताल पहुंचाया जाता था अब यह एम्बुलेंस उपलब्ध होने से तत्काल घायल का उपचार हो पायेगा और गंभीर मरीज को नजदीकी अस्पताल तत्काल पहुंचाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button