छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड़ करने और उसका फोटो एडिट कर एंट्राग्राम एप में वायरल कर 20 हजार रूपये मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार…आरोपी द्वारा पीड़िता के फोटो को एडिट कर किया एंट्राग्राम एप में वायरल…आरोपी द्वारा फोटो मिटाने के एवज में पीड़िता की मां से मांग किया बीस हजार रुपए…

बिलासपुर। पीड़िता द्वारा दिनांक 27/11/2023 को थाना सिविल लाइन उपस्थित आकार रिपोर्ट दर्ज कराई की गगन कुमार महिलांगे नामक लड़के के द्वारा पीड़िता को बेइज्जत करने के नियत से हाथ बांह को पकड़ा है। पीड़िता के द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा पीड़िता के फोटो को एडिट कर इंस्टाग्राम में अपलोड कर दिया है और उक्त फोटो को इंस्टाग्राम से हटाने के लिए पीड़िता की मां से बीस हजार रुपए की मांग कर रहा है।

पीड़िता की उक्त रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में आईपीसी की धारा 354, 509(ख) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत एफआईआर दर्ज किया जाकर उक्त घटना से पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने कड़ा निर्देश दिया गया।

उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल नगर पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम बनाकर आरोपी गगन कुमार महिलांगे की खोजबीन की गई। आरोपी के घर इमलीपारा में दबीस दिया गया। आरोपी लूक छिप रहा था जिसे बड़ी मशक्कत के बाद हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार किया। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य, उपनिरीक्षक संतरा चौहान, आरक्षक देवेंद्र दुबे, राजेश नारंग का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपी- गगन कुमार महिलांग पिता इंद्रकुमार महिलांग उम्र 19 वर्ष निवासी इमलीपारा थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button