दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पेट दर्द होने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

भिलाई। फरीद नगर सुपेला की रहने वाली पीड़िता की माता ने थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इनकी नाबालिक बेटी उम्र 15 साल का पेट दर्द होने पर हाॅस्पीटल लेकर गई जहां डाॅक्टर द्वारा गर्भवती होना बताये जाने पर उनकी माता द्वारा पीड़िता से पूछताछ करने पर बतायी कि राज नामक लड़का जो कि सीट कव्हर बनाने का काम करता है जिनके द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म करना बताये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा आरोपी राज की पता तलाश में लग गई। दिनांक 13.07.2024 को आरोपी मोहम्मद एजाज अली उर्फ राज को घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि खुशबू वर्मा, आर. जुनैद सिद्धीकी, विकास तिवारी का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्र. 483/2024, धारा 376 भादवि, 4,5(जे)(2), 6, 8 पाक्सो एक्ट
आरोपी- मोहम्मद एजाज अली उर्फ राज मोह. सराजुद्दीन उम्र 24 साल निवासी लक्ष्मी मार्केट इमामबाड़ा तव्कल मोबाईल के पास सुपेला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button