दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महापौर निर्मल कोसरे के नेतृत्व में मनाया गया चैतन्य बघेल का जन्मदिन: 205 लोगों का हुआ सम्मान, 36 लोगों ने किया रक्तदान

भिलाई-3। भिलाई-चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसके लिए भिलाई-3 के मंगल भवन में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन में समाज और जनहित के कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 205 लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं चैतन्य बघेल के 36 वें जन्मदिन पर 36 यूनिट रक्तदान किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल के जन्मदिन पर मंगल भवन में आयोजित समारोह यादगार बन गया। महापौर निर्मल कोसरे ने इस आयोजन की रुपरेखा तय कर चैतन्य बघेल को आमंत्रित किया। चैतन्य के कार्यक्रम में पहुंचते ही उत्सवी माहौल बन पड़ा। पूरे अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनमानस ने चैतन्य बघेल को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर चैतन्य बघेल के हाथों महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चन्द्राकर और एमआईसी सदस्यों की मौजूदगी में 10 नेत्रहीन बच्चों, 10 वीं एवं 12 वीं के 44 मेधावी छात्र – छात्रों, 5 महिलाओं को ई-रिक्शा, 78 जल कार्य श्रमिक, 20 विद्युत कर्मी, 20 वाहन चालक, 5 सुपोषित बच्चे, पांच मितानिन, 8 स्वास्थ्य विभाग के नर्स, एक दिव्यांग को एक लाख सहायता,

5 बालिकाओं को 20-20 हजार का चेक , 4 महिलाओं को 20-20 हजार ,5 उत्कृष्ट दाई सहित कुल 205 लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 36 लोगों ने रक्तदान किया। पर्यावरण को बेहतर बनाने चैतन्य बघेल व महापौर निर्मल कोसरे सहित अतिथियों ने वृक्षारोपण भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button