छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर गर्भवती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ने वर्ष 2021 के जुन माह के प्रथम सप्ताह में अपने साथ अपने घर ग्राम किरगोली साथ ले गया नाबालिग पीड़िता के द्वारा मना करने के बाद जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया जहां कुछ दिन रखा उसके बाद घर छोड कर चला गया…

 

कांकेर। दिनांक 05.05.2025 को प्रार्थी थाना कांकेर उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया कि आरोपी विरेन्द्र मण्डावी ने प्रार्थी की नाबालिक बेटी के मोबाईल में अनजान नम्बर से फोन आया, तब उसने बात नहीं की बाद में लगातार उसी अन्जान नम्बर से फोन आने लगा जिसके बाद पीड़िता के द्वारा पुछा गया कि कौन हो तो अपना नाम विरेन्द्र मण्डावी निवासी किरगोली का निवासी बताया और लगातार काजल से बातचीत करने लगा।

आरोपी ने वर्ष 2021 के जुन माह के प्रथम सप्ताह में अपने साथ अपने घर ग्राम किरगोली साथ ले गया नाबालिग पीड़िता के द्वारा मना करने के बाद जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया जहां कुछ दिन रखा उसके बाद घर छोड कर चला गया।

प्रार्थी की नाबालिग बेटी कार्य से रायपुर चली गई बाद में वहां से वापस आने के बाद फिर से अलबेलापारा कांकेर में आरोपी किराया लेकर अपने साथ नाबालिग को रखा और लगातार शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करता रहा पीड़िता के साथ वर्ष 2024 तक लगातार शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार करता रहा है।

जिसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई तब प्रार्थी की पत्नि के द्वारा पुछा गया कि कैसे तुम्हारा शरीर में बदलाव दिख रहा तब घर में पीड़िता ने पुरी घटना के बारे में बतायी प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्र.132/2025 धारा 65 (1) बीएनएस, 4,6 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई.के.एलिसेला उ.ब.कांकेर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान के मार्गदर्शन में टीम गठित कर सायबर सेल कांकेर व तैनात मुखबीर की सहायता से फरार आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था।

मुखबीर के सूचना पर आरोपी विरेन्द्र मण्डावी पिता सहदेव मण्डावी उम्र 21 वर्ष साकिन किरगोली थाना कांकेर जिला कांकेर को अस्पताल से ईलाज बाद डिस्चार्ज होने पर अभिरक्षा में लेकर थाना लाकर पुछताछ करने पर अपना गुनाह कबुल किया जिसे दिनांक 07.05.2025 को 12.20 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में सउनि भुनेश्वरी भगत,महिला आरक्षक गणेश्वरी कोड़ोपी,आरक्षक राकेश बघेल,आर. वयन्त सरोज,आरक्षक मुनेश्वर शोरी का अहम भूमिका रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button