छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने और बलात्कार कर गर्भवती करने वाले आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर बेमेतरा से पकड़ा

पुलिस की संवेदनशील कार्यवाही, अपहरण व अनाचार के आरोपी को किया जिला बेमेतरा से गिरफतार, आरोपी को भेजा गया गंभीर धाराओं में ज्युडिशियल रिमाण्ड पर…

गंडई। दिनांक 12.10.2023 को थाना क्षेत्र की प्रार्थीया थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी रूपेन्द्र नौरंगे पिता नेमू नौरंगे उम्र 21 साल निवासी ग्राम दमई थाना व जिला बेमेमरा द्वारा उसे नाबालिक होना जानते हुये शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगाकर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया है जिससे वह गर्भ से है।

कि रिपोर्ट पर थाना गंडई में अप0क्र0 239/2023 धारा 363, 366(ए), 376, 376(2)(छ) भादसं. 4, 6 पाक्सों एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण नाबालिक बालिका के अपहरण व बलात्कार से संबंधित होने से थाना से टीम तैयार कर तत्काल प्रकरण में विधिवत् विवेचना कर आरोपी के मिलने के संभावित स्थान जहां पर वह छिपा हुआ था।

वहां घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा नाबालिक पीडिता के साथ बलात्कार की घटना घटित करना स्वीकार करने पर व आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत मिलने पर आरोपी रूपेन्द्र नौरंगे पिता नेमू नौरंगे उम्र 21 साल निवासी ग्राम दमई थाना व जिला बेमेमरा (छ0ग0) को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

नाबालिक बालिका से संबंधित प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गंडई द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही करते हुये अपहरण व अनाचार जैसे जघन्य अपराध घटित करने वाले आरोपी को उसके गृह ग्राम दमई जिला बेमेतरा से हिरासत में लेकर कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button