दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार, नवतनवा एक्सप्रेस से भाग रहा था यूपी

भिलाई। दिनांक 23/04/2024 को नाबालिक लडकी के साथ हुए गलत काम की घटना की रिपोर्ट दर्ज करने दिनांक 24/04/2024 को पीडिता नाबालिक लडकी परिजन के साथ थाना आकर बतायी की मेरे साथ पडोस के रहने वाले विजय के द्वारा गलत काम किया है।

रिपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकार को घटना से अवगत कर प्रार्थिया कि रिपोर्ट थाना छावनी मे अपराध क्रमांक 175/2024 धारा 376 AB भा.द.वि. 4, 6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी पता तलाश किया जो पता तलाश के दौरान आरोपी विजय को नतवता एक्सप्रेस से उत्तरप्रदेश फरार होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन सिंह राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व मे टीम गठित कर रेल्वे पुलिस एवं थाना भाठापारा पुलिस को फोन के माध्यम से आरोपी का हुलिया एवं फोटो दिखाया गया।

जो रेल्वे पुलिस एवं थाना प्रभारी योगिता खारेर्डे थाना भाठापारा के सहयोग से आरोपी विजय को नतनवा एक्सप्रेस मे भाठापारा से हिरासत मे लेकर गिरफ्तार कर

न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय दुर्ग भेजा गया है। जिसमे उप निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, हेमलता मरकाम, जीत नारायण, त्रिलोक भाटी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button