दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नामांकन पत्र खरीदी के प्रथम दिन 16 उम्मीदवारों ने लिया फार्म, एक उम्मीदवार ने किया जमा

दुर्ग। लोकसभा चुनाव-2024 के तृतीय चरण के अंतर्गत नामांकन जमा करने के प्रथम दिवस संसदीय क्षेत्र 07 दुर्ग के लिए एक नामांकन जमा हुआ। श्याम सुंदर साहू लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी से नामांकन जमा किया।

आज जिनके नाम से नामांकन पत्र खरीदे गए उनमें हरिश्चंद्र निर्दलीय, सुखदेव टंडन राष्ट्रीय जर्नलिस्ट पार्टी, अरुण कुमार जोशी निर्दलीय, श्याम सुंदर साहू लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी, शंकर ठाकुर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, विजय बघेल भा.ज.पा.,

हरिश्चंद्र ठाकुर निर्दलीय, अनूप कुमार पांडे निर्दलीय, बलदेव सिंह साहू निर्दलीय, यशवंत कुमार साहू भारतीय शक्ति योजना पार्टी, अलीहुसेन सिद्दकी निर्दलीय,

विकास शर्मा निर्दलीय, राजेन्द्र साहू इंडियन नेशनल कांग्रेस, सविता बंजारे शक्ति सेना भारत देश, पुष्पा मेरिया निर्दलीय और अंशिका जैन निर्दलीय शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button