खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के लिए दलाई लामा ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर दी बधाई

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और उन्हें बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन के लिए बधाई दी है…

 

नईदिल्ली (ए)। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और उन्हें बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन के लिए बधाई दी है। शनिवार को लिखे पत्र में दलाई लामा ने कहा है कि वह पूरे भारत में युवाओं के बीच प्राचीन भारतीय ज्ञान और बुद्धिमता में बढ़ती रुचि से उत्साहित हैं।

उन्होंने आगे लिखा, शिक्षा केंद्र के रूप में मूल नालंदा विश्वविद्यालय ने पूर्व में सूर्य की तरह चमका। कठोर अध्ययन, चर्चा और वाद-विवाद पर आधारित शिक्षा, नालंदा में फली-फूली, जिसने एशिया भर में दूर-दूर से छात्रों को आकर्षित किया।

तिब्बती धर्मगुरु के कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि दलाई लामा ने पत्र में कहा है, दर्शन, विज्ञान, गणित और चिकित्सा के अलावा छात्रों ने अहिंसा और करुणा की सदियों पुरानी भारतीय परंपराओं के बारे में सीखा, जो आज की दुनिया में न केवल प्रासंगिक हैं बल्कि आवश्यक भी हैं। यह जानना कितना अद्भुत है कि इस ऐतिहासिक स्थान पर एक नया नालंदा विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है।

गौरतलब है कि नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में दो खंड हैं जिसमें कुल 1,900 छात्रों की क्षमता वाली कुल 40 कक्षाएं हैं। 300 सीटों की क्षमता वाले दो सभागार हैं, लगभग 550 छात्रों की क्षमता वाला एक छात्रावास और एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र, एक एम्फीथिएटर भी है जिसमें 2,000 व्यक्तियों को समायोजित किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button