खास खबरफीचर्डविविध

हार्दिक पांड्या की लोकप्रियता ऐसी कि आयोजक भी घबराए, बदलना पड़ा मैच का स्थान

सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘दर्शकों की संख्या और दर्शकों की आवाजाही हमारे अनुमान से बहुत अधिक थी। सुरक्षा और मैच संचालन को सुचारू रखने के लिए हमने मैच को राजीव गांधी स्टेडियम में स्थानांतरित करने का फैसला किया।’ पंजाब के खिलाफ नाबाद 77 रन ठोकने के बाद हार्दिक ने गुजरात के खिलाफ 10 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया…

 

 

हैदराबाद (ए)। भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को देखने के लिए जबरदस्त भीड़ को देखते हुए आयोजकों को गुरुवार को हैदराबाद के जिमखाना मैदान जैसे साधारण स्थल से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच को अधिक सुरक्षित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में स्थानांतरित करना पड़ा।

यह मुकाबला उनकी टीम बड़ौदा और गुजरात के बीच खेला गया। इसमें बड़ौदा ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। हार्दिक की मौजूदगी के कारण अप्रत्याशित भीड़ और सुरक्षा चिंताओं की वजह से यह फैसला लिया गया। भारतीय हरफनमौला का चोट से उबरने के बाद यह दूसरा प्रतिस्पर्धी मैच था। वह आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की जर्सी में नजर आएंगे जो नौ दिसंबर से कटक में शुरू होगी।

अधिकारियों ने पुष्टि की कि टीम होटल, अभ्यास नेट्स और टिकट काउंटरों के आसपास असामान्य रूप से बड़ी भीड़ देखी गई जो घरेलू मैच के दर्शकों की सामान्य संख्या से कहीं अधिक थी। आयोजन समिति के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘दर्शकों की संख्या और दर्शकों की आवाजाही हमारे अनुमान से बहुत अधिक थी। सुरक्षा और मैच संचालन को सुचारू रखने के लिए हमने मैच को राजीव गांधी स्टेडियम में स्थानांतरित करने का फैसला किया।’ पंजाब के खिलाफ नाबाद 77 रन ठोकने के बाद हार्दिक ने गुजरात के खिलाफ 10 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ दिसंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए बुधवार को भारतीय टीम घोषित हो गई। इस 15 सदस्यीय टीम में शर्तों के साथ शुभमन गिल को भी जगह दी गई है जो टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। हालांकि, बीसीसीआई ने बताया है कि गिल की उपलब्धता सीओई की फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगी। यानी गिल तभी खेलेंगे जब उन्हें पूरी तरह फिट होने की मंजूरी मिलेगी।
भारत और दक्षिण अफ्रीका तीसरे मैच में विशाखापत्तनम में आमने-सामने होंगी। इसके बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेंगी, जिसकी शुरुआत नौ दिसंबर से होगी। पहला मुकाबला कटक में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा। इस सीरीज के बाकी तीन मुकाबले क्रमश: 14 दिसंबर, 17 दिसंबर और 19 दिसंबर को धर्मशाला, लखनऊ और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button