दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी प्रत्याशियो की भीड़, कलेक्टर ने भी किया निरीक्षण, देखे वीडियो और फोटो

भिलाई। नगर निगम चुनाव के आज आखिरी दिन नामांकन दाखिल करने के लिए भिलाई निगम के मुख्य द्वार पर सुबह से ही प्रत्याशियो और प्रस्तावकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही नामांकन दाखिल करने का समय निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित की है और आज 3 दिसम्बर को दाखिल करने की अंतिम तिथि है।

 

ऐसे में आज अंतिम दिन भीड़ होना लाजमी था। सुबह 10:30 बजे गेट खुलते ही अपने अपने कक्ष में नामांकन दाखिल करने प्रत्याशी दौड़ पड़े और लाइन लगाने लगे।इसके पूर्व मुख्य गेट पर प्रत्याशियो को लंबी कतार का सामना करना पड़ा।

आज राजेन्द्र अरोरा, वशिष्ठ नारायण मिश्रा, दया सिंह, श्याम सुंदर राव, लालबाबू सोनी, नीरज पाल, जयशंकर चौधरी, बिनोद सिंह, रिकेश सेन, जानिसार अख्तर, साधना सिंह, नोमीन साहू, प्रवीण विश्वाल, अरविंद जैन, रानी देवी केशरवानी, प्रभा लहरे सहित बड़ी संख्या में प्रत्याशी भिलाई निगम पहुंचे। वही कर दुर्ग कलेक्टर ने भी निगम का दौरा किया था। यहां देखे वीडियो…

 

कलेक्टर ने किया निगम का दौरा…

https://youtu.be/5u6qYG5627s

Related Articles

Back to top button