दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

निगमायुक्त लोकेश चन्द्राकर ने किया कार्यालय का औचक निरीक्षण, नदारत मिले 36 अधिकारी- कर्मचारी

दुर्ग। नगर पालिक निगम विधानसभा निर्वाचन का मतदान संपन्न होने के बाद नगर निगम में जनहित के कार्यो को गति पर लाने के लिए आज आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने ऑफिस खुलते ही उपस्थित पंजी का निरीक्षण किया,उन्होंने उपस्थित अधिकारियों के साथ निगम मुख्यालय के सभी विभागों का निरीक्षण कर विभाग प्रमुख एवं कर्मचारियो की उपास्थिति की जांच की।

वही जांच के दौरान 36 अधिकारी,कर्मचारी व प्लेसमेंट के कर्मचारी विभाग में अनुपस्थित पाये गए। सभी अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारियो को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा अधिकारी/कर्मचारी अपने कार्य पर मुस्तैद रहकर जनहित के कार्यो को गति प्रदान करें।

उन्होंने निर्देश में कहा समय- समय पर सभी विभागों की कार्यालयीन समय 10 बजे उपास्थिति की जांच की जावेगी।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मोहेंद्र साहू,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, निज सहायक आयुक्त शुभम गोइर मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button