खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से गुजरात दो दिवसीय दौरे पर: वाइब्रेंट समिट का करेंगे उद्घाटन, विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से करेंगे बातचीत

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन का 10वां संस्करण 10 से 12 जनवरी, 2024 तक गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ (भविष्य का प्रवेश द्वार) है। इस वर्ष सम्मेलन में 34 भागीदार देश और 16 भागीदार संगठन भाग ले रहे हैं…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ से 10 जनवरी तक गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह वैश्विक नेताओं, शीर्ष वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। साथ ही पीएम वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन-2024 (वीजीजीएस) का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन का 10वां संस्करण 10 से 12 जनवरी, 2024 तक गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है।

इसका विषय ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ (भविष्य का प्रवेश द्वार) है। इस वर्ष सम्मेलन में 34 भागीदार देश और 16 भागीदार संगठन भाग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय, पूर्वोत्तर क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करने के लिए वाइब्रेंट गुजरात मंच का उपयोग करेगा। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नौ जनवरी को सुबह लगभग 9:30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर पहुंचेंगे, जहां वह वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद वे शीर्ष वैश्विक कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक करेंगे।

पीएमओ ने बताया कि 2003 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में वीजीजीएस की परिकल्पना की गई थी। आज वीजीजीएस समावेशी वृद्धि और सतत विकास के लिए व्यापक सहयोग, ज्ञान साझा करने और रणनीतिक साझेदारी के लिए सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों में से एक है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा: पीएम मोदी आज लाभार्थियों से करेंगे बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम में देश भर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी शामिल होंगे। साथ ही केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

पीएमओ ने जारी बयान में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थियों से जुड़ेंगें। इस मौके पर वह उन्हें संबोधित भी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button