छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने ली SIR समीक्षा बैठक, 7 दिनों में सभी लंबित प्रकरणों के पूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी के सभा कक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) की प्रगति संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने बताया कि SIR की समय-सीमा को 7 दिनों के लिए बढ़ाया गया है। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित अवधि के भीतर सभी शेष पात्र नागरिकों का SIR कार्य पूरी गंभीरता के साथ पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि ASD (अनुपस्थित/स्थानांतरित एवं मृत) सूची में शामिल मतदाताओं का भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सटीक सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को अत्यंत संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न हो।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनकी SIR प्रविष्टि लंबित है, तो वे संबंधित कार्यदल के साथ सहयोग करते हुए निर्धारित अवधि में अपना विवरण सुनिश्चित रूप से अद्यतन करवाएं।

यह बैठक SIR कार्यों की समयबद्ध और प्रभावी पूर्ति की दिशा में प्रशासनिक प्रतिबद्धता को दोहराती है।

बैठक में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर सहित सभी ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button