खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आग लगने की अफवाह के बाद ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरे ट्रैक पर गुजर रही ट्रेन से टकराकर 11 की मौत

 भीषण ट्रेन हादसे में अब तक 11 लोगों के मरने की खबर सामने आई है। वहीं, 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे की तस्वीरें रौंगटे खड़े कर देने वाली हैं। इस हादसे ने ओडिशा में हुए बालासोर स्टेशन पर हुए हादसे की यादें ताजा कर दी हैं…

 

जलगांव (ए)। महाराष्ट्र के जलगांव में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 40 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग की और ट्रेन से कूदना शुरू कर दिया। उस समय दूसरे ट्रैक से कर्नाटक एक्सप्रेस गुजर रही थी। ट्रेन से गुजर रहे लोग कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। मौके पर एंबुलेंस और अन्य चिकित्सीय उपकरण पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक, ब्रेक लगने पर पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से धुंआ निकला था, जिसको देखकर यात्री भय में आ गए। उन्हें लगा की ट्रेन में आ लग गई है। जैसे ही यात्रियों में इसकी अफवाह फैली, वे कोच से बाहर कूदने लगे।

यह भी दावा किया जा रहा है कि जहां पर यह हादसा हुआ है वहां शॉर्प टर्न था। जिसके कारण ट्रैक पर मौजूद पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों को कर्नाटक एक्सप्रेस के आने का पता नहीं चल सका। रेलवे अधिकारियों ने भी हादसे की पुष्टि की है।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्वोत्तर रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर 8957409292 जारी किया है। जिस पर रेल यात्रियों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। वहीं हादसे पर उत्तर प्रदेश सरकार ने यात्रियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है, मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने हादसे में घायलों और मृतकों के परिजनों के लिए वित्तीय सहायता का एलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जलगांव जिले में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मरने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, और राज्य सरकार घायलों का पूरा खर्च भी वहन करेगी। मैं भगवान से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पक ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के लिए पर्याप्त चिकित्सा उपचार के आदेश दिए हैं, साथ ही यात्रियों की मौत पर भी शोक व्यक्त किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जलगांव ट्रेन हादसे के बारे में जानकारी लेने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button