दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP डॉ.अभिषेक पल्लव ने जामुल की जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ किया क्षेत्र में पैदल मार्च; उनकी समस्याओं से हुए रूबरू

भिलाई। थाना जामुल क्षेत्र में बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव द्वारा जामुल के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों के साथ जामुल क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया गया। उनके समस्याओं और सुझाओ पर विस्तृत चर्चा की गई।

जामुल क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव के इस अभियान की भूरिभूरि प्रशंसा की एवं तहें दिल से आभार व्यक्त किया तथा नागरिकों द्वारा गर्म जोशी से पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। इस अवसर अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रभात कुमार (भापुसे) तथा थाना प्रभारी जामुल याकूब मेमन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button