दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

निष्कासन समाप्ति पश्चात पार्टी की सदस्यता बहाल होने पर नवप्रवेशियों का जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने किया अभिनंदन

दुर्ग। निष्कासन समाप्ति के बाद सदस्यता बहाल होने पर पार्टी प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा से जिला भाजपा कार्यालय में मुलाकात की, इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने सभी नव प्रवेशी भाजपा कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान नवप्रवेशी भाजपा कार्यकर्ताओं से जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि पार्टी में पुनः प्रवेश करने वाले सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति, सिद्धांतों और कार्य पद्धति से भलीभांति परिचित है। बागी भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्कासन समाप्ति कर सदस्यता बहाल होने पर दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी की शक्ति निश्चित रूप से बढ़ेगी। पार्टी में प्रवेश पाने वाले सभी कार्यकर्ता बेहद गंभीर और वरिष्ठ कार्यकर्ता है। साढ़े तीन साल तक पार्टी की जिम्मेदारियों से बाहर होने के बाद पुनः पार्टी में शामिल होने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। पार्टी में प्रवेश करने वाले गंभीर कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से नई जिम्मेदारियां और संगठनात्मक कार्य करने का अवसर मिले इसका वे पूरा प्रयास करेंगे।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा से मुलाकात कर आभार व्यक्त करने वाले कार्यकर्ताओं में शिवेंद्र सिंह परिहार, अरुण सिंह, अनूप सोनी, श्याम शर्मा, वसीम कुरैशी, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, कविता तांडी, सविता पोषण साहू, ममता देवांगन, पार्वती साहू, दिनेश मिश्रा, मोहन केसवानी शामिल रहे।

इस दौरान जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू, विनायक नातू, केएस चौहान, अलका बाघमार, निलेश अग्रवाल, रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष मदन वाढई, सुरेंद्र बजाज, डॉ. देवनारायण तांडी, नवीन सिंह पवार, केवल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button