छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवेन्द्रनगर थाने के नवनिर्मित भवन एवं माना थाना के धरमपुरा पुलिस सहायता केन्द्र का किया लोकार्पण

रायपुर। दिनांक 7-10-2023 को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन भूपेश बघेल ने रायपुर ज़िले के देवेन्द्रनगर थाने के नवनिर्मित भवन एवं माना थाना के धरमपुरा पुलिस सहायता केन्द्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से किया।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में थाना भवन के निर्माण से पुलिस अधिकारी एवं जवानों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी। जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा साथ ही थाना में आने वाली आम जनता को भी अच्छे माहौल में अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा की धरमपुरा क्षेत्र के लोग लंबे समय से पुलिस सहायता केंद्र की माँग कर रहे थे इस नये सहायता केन्द्र के खुलने से क्षेत्र की जनता में सुरक्षा का भाव आएगा ।

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायकगण सत्यनारायण शर्मा एवम कुलदीप जुनेजा, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रतन लाल डाँगी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल एवम् अधिकारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम पश्चात विधायक कुलदीप जुनेजा, पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डाँगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल देवेंद्र नगर थाना पहुँचे तथा वहाँ भवन का निरीक्षण कर अधिकारी जवानों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इसके उपरान्त पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धरमपुरा पुलिस सहायता केंद्र पहुँचकर भवन निरीक्षण कर वहाँ उपस्थित जनसमुदाय से एवं अधिकारी जवानों से मिले धरमपुरा क्षेत्र की जनता ने पुलिस सहायता केन्द्र के लोकार्पण के लिये मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button