खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

ICAI ने अपने परीक्षा पैटर्न को बदलने का बनाया मन, आने वाले समय में साल में तीन बार होगी सीए फाउंडेशन और इंटर परीक्षा?

आईसीएआई की ओर से आने वाले समय में सीए फाउंडेशन और इंटर परीक्षा साल में तीन बार आयोजित कराई जाएगी…

नईदिल्ली (ए)। नई शिक्षा नीति आ जाने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए-नए बदलाव हो ही रहे हैं. अब इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से भी अपने परीक्षा पैटर्न को बदलने का मन बना लिया गया है. मई में होने वाली परीक्षा के बाद सीए फाउंडेशन और इंटर परीक्षा वर्ष में तीन बार आयोजित हुआ करेगी. जिस पर मंथन चल रहा है।

नई व्यवस्था के इसी वर्ष लागू होने की उम्मीद है. इस महत्वपूर्ण फैसले का उद्देश्य सीए उम्मीदवारों पर दबाव कम करना और उन्हें उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अधिक अवसर प्रदान करना माना जा रहा है. परीक्षा के वर्ष में तीन बार होने की जानकारी कुछ दिन पहले एक्स पर भी साझा की गई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो तीन बार परीक्षा के आयोजन के सफल क्रियान्वयन के बाद इसे वर्ष में चार आयोजित करने की योजना है।

आईसीएआई के केंद्रीय परिषद सदस्य धीरज खंडेलवाल का कहना है कि अब स्टूडेंट्स अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा दे सकेंगे. अगर कोई नवंबर में तैयारी हो गया है तो उसे अगले साल मई-जून तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इसी तरह फरवरी में परीक्षा देकर संतुष्ट नहीं होने वाले स्टूडेंट्स नवंबर में दोबारा दे सकेंगे. ICAI के अनुसार ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं. दुनिया की कई संस्थाएं साल में कई बार परीक्षा कराती हैं. इससे छात्रों पर परीक्षा का तनाव कम होगा और उन्हें बेहतर अनुभव मिलेगा।

विभिन्न रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चुनाव और ICAI परीक्षा की तारीखें टकरा सकती हैं. जिस पर ICAI ने कहा है कि अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. चुनाव की तारीखें आने के बाद ही परीक्षा की तारीखों का एलान होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button