छत्तीसगढ़फीचर्ड

नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हरेली की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को हरेली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी के जीवन में यह पर्व खुशहाली लाये। यह त्योहार पूरे प्रदेशवासियों के साथ साथ किसानों के लिए खास महत्व रखता है छत्तीसगढ़ राज्य का तेजी से विकास हो।

यह तिहार हमारा पहला तिहार हैं। हम सभी मिलकर राज्य को समृद्धि से परिपूर्ण राज्य बनाने के लिए सहभागी बनें। छत्तीसगढ़ की खुशहाली में राज्य के जन जन की समृद्धि समाहित है। श्री साव ने प्रदेशवासियों के साथ साथ किसानों के खुशहाल होने की कामना की है।

नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने दी हरेली तिहार की शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने हरेली पर्व पर समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हमारा यह पारंपरिक पर्व, हमारी संस्कृति का अनमोल तिहार है।

यह पर्व हमारी संस्कृति और पर्यावरण दोनों के प्रति समर्पण का प्रतीक है। हरे भरे छत्तीसगढ़ को हमें विकास के हरे रंग से भर देना है। हम सभी संकल्प लें कि छत्तीसगढ़ को विकास के चरम पर पहुंचाने भागीदार बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button