देश-दुनियाफीचर्डविविध

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE Mains 2023 के नतीजे किए घोषित, यहां दिए डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन्स सेशन वन परीक्षा 2023 के नतीजे घोषित कर दिए हैं, नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं चेक…

नईदिल्ली (ए)। ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2023 सेशन वन परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने ये एग्जाम दिया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – jeemain.nta.nic.in. छात्र यहां लॉगिन करके अपने स्कोर्स चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।

फाइनल आंसर-की भी हुई जारी जेईई मेन सेशन वन परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है. बता दें कि कुछ समय पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी हुई थी जिस पर आपत्ति आमंत्रित की गई थी. अब रिजल्ट और फाइनल आंसर-की दोनों रिलीज कर दिए गए हैं. इन दोनों को ही आधिकारिक वेबसाइट से चेक किया जा सकता है।

इतने कैंडिडेट्स ने दी परीक्षा जेईई मेन में इस बार पेपर वन में 8.6 लाख कैंडिडेट्स ने और पेपर टू में 0.46 लाख कैंडिडेट्स ने भाग लिया था. इस इंजीनियरिंग एग्जाम की ओवरऑल अटेंडेंस 95.79 प्रतिशत रही. जब से एनटीए ने ये परीक्षा आयोजित करनी शुरू की है तब से ये सबसे ज्यादा है।

सेशन टू के लिए आज से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन सेशन वन परीक्षा के नतीजे जहां आज जारी कर दिए गए हैं, वहीं सेशन टू के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 07 फरवरी 2023 से शुरू होंगे. वे कैंडिडेट्स जो इस एग्जाम के लिए अप्लाई करना चाहते हों, वे एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट से फॉर्म भर सकते हैं. छात्र दोनों सेशन की परीक्षा देकर रिजल्ट आने के बाद ये देख सकते हैं कि किस सेशन में उनका परफॉर्मेंस अच्छा है और उसे ही इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button