छत्तीसगढ़फीचर्ड

नेशनल पार्क मुठभेड़ में 02 महिला नक्सली समेत कुल 05 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद

मुठभेड़ स्थल से SLR Rifle, BGL Lanuncher, सहित भारी मात्रा में हथियार & विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ…मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है…

 

बीजापुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव बताया है कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान में शनिवार को जिला बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत बंदेपारा-कोरंजेड के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर सुरक्षा बल की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी।

अभियान के दौरान रविवार की सुबह से बंदेपारा-कोरंजेड़ के जंगल में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ होती रही जो शाम 3-4 बजे तक चली।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर क्षेत्र सुंदरराज बताया है कि मुठभेड़ के बाद पर मौके से सर्चिंग के दौरान 02 महिला एवं 03 पुरूष कुल 05 वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद हुआ।

मुठभेड़ स्थल से 01 नग SLR, 01 नग 12Bore, 02 नग Single Shot rifle, 01 नग BGL Lanuncher, 01 नग Country made Gun(Bharmar) सहित विस्फोटक पदार्थ,माओवादी साहित्य व नक्सल सामाग्री बरामद हुआ। मुठभेड में मारे गये माओवादियों की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button