छत्तीसगढ़फीचर्ड

शादी का झांसा देकर युवती से कई बार किया दुष्कर्म, युवती ने बच्चे को दिया जन्म

आरोपी के द्वारा पीड़ित प्रार्थिया को, मिलने के लिए एक ग्राम में बुलाया, फिर अपने एक दोस्त के घर में ले जाकर शादी का झांसा देते हुए, उसका शारीरिक शोषण किया, तब से लेकर लगातार, बीच बीच में आरोपी के द्वारा प्रार्थिया को मिलने के बहाने बुलाकर, अलग अलग स्थानों में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया जाता रहा है…

 

 

जशपुर। थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.09.25 को थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत प्रार्थिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया, कि वह वर्ष 2021 में थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत एक स्कूल में पढ़ाई कर रही थी, उसी दौरान अपनी सहेली से मिली मोबाइल नंबर से प्रार्थिया का थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत आरोपी राम प्रसाद सिंह से परिचय हुआ था।

इसी दौरान वर्ष 2022 में आरोपी राम प्रसाद सिंह के द्वारा पीड़ित प्रार्थिया को, मिलने के लिए, दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में बुलाया, फिर अपने एक दोस्त के घर में ले जाकर शादी का झांसा देते हुए, उसका शारीरिक शोषण किया, तब से लेकर लगातार, बीच बीच में आरोपी राम प्रसाद सिंह के द्वारा प्रार्थिया को मिलने के बहाने बुलाकर, अलग अलग स्थानों में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया जाता रहा है।

इस दौरान प्रार्थिया गर्भवती भी हो गई, व एक बच्चे को भी जन्म दी है, जो कि आरोपी रामप्रसाद सिंह का ही है, परंतु आरोपी अब प्रार्थिया से शादी करने से इनकार कर रहा है।

रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना दुलदुला में भादवि की धारा 376(2)(द) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी राम प्रसाद सिंह को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की कार्यवाही में थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक के.के.साहू, महिला प्रधान आरक्षक चम्पा पैंकरा, आरक्षक एलेक्सियस तिग्गा, व नगर सैनिक दुर्गा प्रसाद गौतम की की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित अपराध को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है, चौकी दोकड़ा व थाना दुलदुला क्षेत्र में शादी का झांसा देकर, युवतियों का शारीरिक शोषण करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, इस प्रकार के अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button