खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगिया पटरी से उतरी: 4 यात्रियों की मौत, करीब 100 यात्री घायल; रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां बिहार के बक्सर में हुई बेपटरी, 4 लोगों की मौत, करीब 100 यात्री जख्मी…

बक्सर (ए)। बिहार के बक्सर में बड़ा रेल हादसा हुआ है. बक्सर के रघुनाथपुर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 12506) की 21 बोगियां बेपटरी हो गईं. इस हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. कई यात्री जख्मी हैं. रेलवे ने बताया कि राहत बचाव कार्य जारी है. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है. जहां यात्रियों के अफरातफरी मची हुई देखी जा सकती है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीरेंद्र कुमार ने कहा कि दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से असम के कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे रात करीब 9 बजकर 35 मिनट पर बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए।

 

रेलवे पुलिस बल के निरीक्षक दीपक कुमार ने कहा कि चिकित्सकीय दल घटनास्थल पर मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने बक्सर शहर के अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया है।

हादसे को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि ट्रेन के पटरी से उतर जाने की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से बात की. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार तत्परता से पीड़ितों व घायलों के बचाव, राहत एवं उपचार कार्यों में जुटी है।

वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि ट्रेन के पटरी से उतरने की खबर मिली. हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और स्थानीय अधिकारियों और अन्य एजेंसियों से संपर्क स्थापित कर रहे हैं।

रेलवे से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट आज 21.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए. हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. पटना के लिए 9771449971, दानापुर के लिए 8905697493, आरा के लिए  8306182542 और कंट्रोल रूम के लिए 7759070004 नंबर हैं।

बक्सर के डीएम ने दिया अपडेट बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा कि ट्रेन हादसे में 80 से 100 लोग जख्मी हुए हैं. उन्हें पीएचसी  रघुनाथपुर में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है. 23 लोग गंभीर रूप से जख्मी थे, उन्हें पटना एम्स रेफर किया गया है. चार से पांच लोगों की मौत हुई है. राहत बचाव तेजी से जारी है।

कई ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव रेलवे ने नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद कई ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button