खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

नोबेल पुरस्कार 2023 की हुई घोषणा: फिजियोलॉजी और मेडिसिन में कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को मिला अवॉर्ड

इस साल के फिजियोलॉजी या मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो गई है. नोबेल प्राइज के आधिकारिक X हैंडल से बताया गया है कि पुरस्कार कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को दिया गया है…

नईदिल्ली (ए)। फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को दिया गया है. न्यूक्लियोसाइड आधारित संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया है. उनकी खोजों ने कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास को सक्षम बनाया है।

पिछले 12 महीनों में मानवता की भलाई में सबसे अच्छा काम करने वालों ये पुरस्कार दिए जाते हैं. ये पुरस्कार कई क्षेत्रों जैसे कि फिजिक्स, केमेस्ट्री, मेडिसिन, साहित्य और शांति में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए दिए जाते हैं. पुरस्कार स्वीडन के कारोबारी और डाइनामाइट का अविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल के याद में दिए जाते हैं. अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी कमाई का ज्यादातर हिस्सा इस अवॉर्ड के फंड के लिए छोड़ गए थे. पहली बार 1901 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था. 1968 में स्वीडन की सेंट्रल बैंक ने इसमें एक और कैटेगरी इकॉनमिक साइंसेस जोड़ी थी।

नोबेल पुरस्कार जीतने वाले विजेताओं को एक डिप्लोमा, एक मेडल और 10 मिलियन स्वीडिश क्रोना ( आज के करीब 75764727 रुपये) की नकद राशि प्रदान की जाती है. एक श्रेणी में विजेता अगर एक से ज्यादा हों तो पुरस्कार की राशि उनमें बंट जाती है. ये पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि यानी 10 दिसंबर को विजेताओं को सौंपे जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button