खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वोटरों से अपील- ‘रिकॉर्ड संख्या में करें मतदान’

आज शुक्रवार (19 अप्रैल) को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में देशभर के 21 राज्यों में वोटिंग की जा रही है. इसी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने वोटरों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है…

नईदिल्ली (ए)। लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव शुक्रवार (19 अप्रैल) यानि आज से शुरू हो गया है. देशभर में आज 21 राज्यों और केंद्रीय शासित प्रदेशों की करीब 102 सीटों के लिए मतदान किए जाएंगे. इसी को लेकर प्रधानमंत्री ने पूरे देशवासियों ले अपील की है कि वो रिकॉर्ड संख्या में वोट डालें।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा की…लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है!

देश के इन राज्यों में मतदान; जानिए क्षेत्रवार सीटों के आंकड़े-

दक्षिण भारत: कुल सीट-39

  • तमिलनाडु 39

उत्तर भारत: कुल सीट-37

  • राजस्थान 12
  • उत्तर प्रदेश 8
  • मध्य प्रदेश 6
  • उत्तराखंड 5
  • बिहार 4
  • जम्मू-कश्मीर 1
  • छत्तीसगढ़ 1

पूर्वी भारत: कुल सीट-3

  • पश्चिम बंगाल 3

पूर्वोत्तर भारत: कुल सीट-15

  • असम 5
  • अरुणाचल 2
  • मणिपुर 2
  • मेघालय 2
  • मिजोरम 1
  • नगालैंड 1
  • सिक्किम 1
  • त्रिपुरा 1

पश्चिम भारत: कुल सीट-8

  • महाराष्ट्र 5
  • अंडमान-निकोबार 1
  • लक्षद्वीप 1
  • पुडुचेरी 1

आज देशभर में 96.8 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं की यह संख्या दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका की कुल आबादी (33.3 करोड़) से करीब तीन गुना और दुनिया की कुल आबादी के 10 फीसदी से भी अधिक है। लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर मतदाता अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

  • 82 लाख मतदाता 85 साल से अधिक उम्र के
  • 2.18 लाख मतदाताओं की उम्र 100 वर्ष या उससे अधिक
  • 19.74 करोड़ मतदाता 20-29 वर्ष आयु वर्ग के
  • 1.8 करोड़ मतदाता पहली बार डालेंगे वोट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button