देश-दुनियाफीचर्ड

नो मनी फॉर टेरर समिट में बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी- आतंकवाद दुनिया के लिए बड़ा खतरा, मददगारों की पहचान जरूरी

पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद और आतंक से जंग दो अलग-अलग बातें है, उन्होंने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि-आतंकवाद और आतंक से जंग दो अलग-अलग बातें है, पीएम मोदी ने कहा आतंकवादियों के मददगारों की पहचान जरूरी है…

नईदिल्ली (ए)। दिल्ली में टेरर फंडिंग को लेकर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया. नो मनी फॉर टेरर समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है. बता दें, समिट में 72 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ यह सम्मेलन भारत में हो रहा है. हमारे देश ने आतंक की भयावहता का सामना बहुत पहले किया था जब दुनिया ने इसे गंभीरता से लिया था।

Related Articles

Back to top button