छत्तीसगढ़फीचर्ड

नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से अश्लील प्रस्ताव रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से अश्लील प्रस्ताव रखने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…प्रार्थिया के आवेदन में उल्लिखित विभिन्न बिंदुओं की हुई सूक्ष्म जांच, जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया…

 

पुलिस द्वारा महिलाओं से संबंधित अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर सख्त कार्यवाही की गई है। एसपी के निर्देशन में धमतरी पुलिस थाना सिटी कोतवाली की टीम ने नौकरी दिलाने के बहाने महिला से अश्लील प्रस्ताव रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है…

 

धमतरी। प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली में आवेदन प्रस्तुत किया गया था कि दिनांक 11.09.2025 को उसने जीवन दीप समिति में “वार्ड आया” पद हेतु आवेदन फार्म भरा था। इसके पश्चात दिनांक 14.09.2025 को जीवन दीप समिति के वार्ड बॉय राहुल इलमकर का फोन आया, जिसमें उसने प्रार्थिया को मिलने के लिए बुलाया।

अगले दिन जब प्रार्थिया कार्यालय पहुंची तो आरोपी ने कहा कि “वार्ड आया की नौकरी के लिए 30–40 हजार रुपये देने होंगे” तथा रुपए के स्थान पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डाला।

प्रार्थिया द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अशोभनीय एवं अभद्र व्यवहार किया तथा 18.09.2025 को भी अस्पताल परिसर में अश्लील हरकतें कीं।

एसपी धमतरी को प्रार्थिया से प्राप्त शिकायत पर थाना प्रभारी कोतवाली को शिकायत की सूक्ष्मता से जांच कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। जिस पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा प्रार्थिया की शिकायत पर प्राप्त तथ्यों की सूक्ष्मता एवं गंभीरता से जांच की गई।

जांच में तथ्य सत्य पाए जाने पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 300/25, धारा 75(1)(ii), 78 भा.न्या.सं. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन, आरोपी से पूछताछ की गई तथा आरोपी द्वारा प्रयुक्त रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन भी गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।

आरोपी राहुल इलमकर पिता स्व. चन्द्रशेखर उम्र 26 वर्ष, निवासी रामपुर वार्ड धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आरोपी का नाम: राहुल इलमकर पिता स्व. चन्द्रशेखर उम्र 26 वर्ष, निवासी रामपुर वार्ड धमतरी, थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button