छत्तीसगढ़फीचर्ड

डायल 112 में अनावश्यक कॉल कर अनुचित शब्दों का प्रयोग कर आपातकालीन सेवा में व्यवधान उत्पन्न करने वाले पर हुई कार्यवाही

रायपुर। डायल 112 सेवा को छ.ग. शासन द्वारा अपराध नियंत्रण जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा के दृष्टिकोण से संचालित किया जा रहा है, परन्तु कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा बिना वजह डायल 112 में बार बार फोन कर अनुचित शब्दों का प्रयोग कर आपातकालीन सेवा में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है।

जिस पर संज्ञान में लेते हुये वरिष्ठ अधिकरियों के द्वारा अनावेदको के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में सेन्ट्रलाईज्ड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर (सी-4), डायल 112 सिविल लाईन रायपुर में मोबाइल नंबर 90396-30012 के धारक सोनू साहू के द्वारा कॉल कर अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हुए कॉल टेकरो को परेशान किया।

साथ ही आपातकालीन सेवा में व्यवधान करने की शिकायत पर थाना सिविल लाईन, रायपुर में अनावेदक सोनू साहू पिता फेरहाराम साहू उम्र 34 साल पता सिन्हा किराना स्टोर्स के पास, बारहखोली, गांधीनगर, पंडरी रायपुर के विरूद्ध धारा 170/126,135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।

रायपुर पुलिस द्वारा इस प्रकार के शिकायतों में लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button