छत्तीसगढ़फीचर्ड

नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले दंपत्ति गिरफ्तार

भिलाई। प्रार्थी रविकांत साहू, निवासी बोरीगारका थाना उतई जिला दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपियों द्वारा मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 पद पर नौकरी लगाने का झांसा दिया गया। उक्त प्रयास सफल न होने पर प्रार्थी को एनटीपीसी में एई (Assistant Engineer) पद पर नियुक्ति कराने का आश्वासन दिया गया। आरोपियों द्वारा किस्तों में कुल 10,00,000/- रुपये प्राप्त कर फर्जी नियुक्ति पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजा गया, जिससे प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी की गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 143/2026 धारा 420, 467, 468, 120(बी) भादवि के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी प्रिया देशमुख, उम्र 36 वर्ष, निवासी न्यू आदर्श नगर थाना पदमनाभपुर को दिनांक 28.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण के सह-आरोपी प्रशांत कुमार देशमुख, उम्र 49 वर्ष, निवासी न्यू आदर्श नगर दुर्ग को दिनांक 01.03.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।

आरोपी का नाम: 1. प्रिया देशमुख, उम्र 36 वर्ष, निवासी न्यू आदर्श नगर, थाना पदमनाभपुर, जिला दुर्ग

2. प्रशांत कुमार देशमुख, उम्र 49 वर्ष, निवासी न्यू आदर्श नगर, दुर्ग

जप्त सामग्री: 1. फर्जी नियुक्ति पत्र (ई-मेल प्रिंट कॉपी)

2. इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य (मोबाइल फोन एवं संबंधित दस्तावेज)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button