खास खबरफीचर्डविविध

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए BCCI ने किया टीम का एलान, जसप्रीत बुमराह बने उप कप्तान, जानिए पूरा शेड्यूल?

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टेस्ट टीम का एलान कर दिया है। इसमें रोहित शर्मा को कप्तान और जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है…

 

नईदिल्ली (ए)। न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्तूबर से शुरू होने जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टेस्ट टीम का एलान कर दिया है। इसमें रोहित शर्मा को कप्तान और जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। तेज गेंदबाज को आगामी सीरीज के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बुमराह को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बांग्लादेश के खिलाफ 11 टेस्ट विकेट चटकाकर आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले बुमराह को बीसीसीआई ने इनाम दिया है। उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। तेज गेंदबाज ने टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में हमवतन रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ा था। दोनों बांग्लादेश के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
टेस्ट टीम में नहीं हुआ कोई बदलाव
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए स्क्वॉड में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चयन समिति ने उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिन्हें हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते देखा गया था। भारत ने इस सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया था। अब टीम की नजर कीवी टीम के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज पर है।
मोहम्मद शमी को नहीं मिली टीम में जगह
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर टीम में जगह बनाने से चूक गए हैं। दरअसल, वह फिलहाल अपनी टखने की चोट से उबर रहे हैं। टीम में वापसी से पहले उनके रणजी ट्रॉफी में कुछ मैच खेलने की संभावना है। आखिरी बार उन्हें वनडे विश्व कप के दौरान खेलते देखा गया था।
रिजर्व में ये खिलाड़ी शामिल
हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है। आगामी सीरीज में रोहित शर्मा उन खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं जिन्हें बांग्लादेश के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिलेगा। इनमें ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव शामिल हैं।
WTC की तालिका में भारत शीर्ष पर
बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। 11 में से आठ मुकाबले जीत चुकी टीम इंडिया का अंक प्रतिशत 74.24 का है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया आठ मैचों में जीत के बाद दूसरे पायदान पर है। उनका अंक प्रतिशत 74.24 का है। भारत को डब्ल्यूटीसी के फाइनल से पहले आठ मुकाबले और खेलने हैं। इनमें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (पांच टेस्ट) शामिल है।
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
ट्रैवलिंग रिजर्व: हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का शेड्यूल

मैच तारीख समय जगह
पहला टेस्ट 16-20 अक्तूबर सुबह 9:30 बजे बेंगलुरु
दूसरा टेस्ट 24-28 अक्तूबर सुबह 9:30 बजे पुणे
तीसरा टेस्ट 1-5 नवंबर सुबह 9:30 बजे मुंबई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button