दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

न्यू खुर्सीपार और छावनी में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने ​निकाली विश्वास यात्रा: माताओं ने लगाए तिलक, बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर दिया ​आशीर्वाद

भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने न्यू खुर्सीपार वार्ड 47 और छावनी वार्ड 40 शहीद चुम्मन यादव वार्ड में विश्वास यात्रा निकाली। जहां उनकी यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बड़े बुजुर्ग, माताएं-बहनें और हजारों की संख्या में युवा व बच्चे भी शामिल हुए। कई जगह पर श्री यादव का लोगों ने स्वागत किया। पुष्प अर्पित किए। इस दौरान वार्ड में माताओं ने श्री यादव की आरती उतार कर उन्हें विजय तिलक लगाकर चुनाव जीतने का आशीर्वाद दिया। वहीं दूसरी ओर वार्ड की बहनों ने श्री यादव के हाथ में रक्षा सूत्र बांध और उनके जीत का ​पूरा विश्वास दिलाया।

श्री यादव ने माताओं और बड़ी बहनों को प्रमाण कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान वार्ड की माताओं और बहनों ने ही कहा ​कि ​आप ने हम महिलाओं के हित और विकास केलिए जो काम किया है। उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। आप ने महिलाओं को महिला समूह के माध्यम से स्व रोजगार देकर सशक्त बनाया, आत्मनिर्भर बनाया। अभी खुर्सीपार में प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा गार्मेंट फैक्ट्री खोल रहे हैं। जहां सैकड़ों महिलाओं को रोजगार मिलेगा। हर परिवार की महिला मुखिया के नाम से हर परिवार का राशन कार्ड बनवाया। पानी के लिए बड़ी समस्या थी। बड़े-बड़े पानी टंकी बिछाकर घर -घर पानी पहुंचाया। महिलाआं की सुरक्षा के लिए खुर्सीपार जैसे वार्ड में जहां लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलती थी, वहां सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए।

कानून व्यवस्था को मजबूत किए है। बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए हाईटेक लाइब्रेरी खोल दिए। खेल मैदान, उद्यान, तालाबों का सौँदर्यीकरण, सड़क, नाली, बिजली आदि सभी सुविधाएं दिए है। महिलाओं ने कहा कि आप ने हमारे लिए इतना सब किया है तो हम सब महिलाएं भी आप के साथ है और हमें हमारे भाई हमारा बेटा देवेंद्र यादव पर पूरा विश्वास है। खुर्सीपार, छावनी की जनता के हित और विकास के लिए, बच्चों के बेहतर कॅरियर, महिलाओं के सम्मान के लिए कांग्रेस को ही वोट देंगे और देवेंद्र यादव को ही दोबारा अपने क्षेत्र का विधायक बनाएंगे।

आप सब को प्रेम और आशीर्वाद ही मेरी असली पूंजी
इस ​अवसर पर विधायक श्री यादव ने कहा कि आप सभी का प्रेम और विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी असली पूंजी है। आप सब ने मुझे जो आशीर्वाद दिया, इस काबिल बनाया कि मैं आप सब की सेवा कर सकूं।

पहले भी मैं आप सब को तहे दिल से पूरी सिद्दत और इमानदारी से भिलाई की ​भलाई और महिलाओं के आत्मसम्मान, ​यहां के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए काम किया। आत्मानंद स्कूल से लेकर कॉलेज, लाइब्रेरी, खेल मैदान बनाएं। आगे भी आप सब के आशीर्वाद से सेवा करता रहूंगा और हम सब मिलकर भिलाई को खुशहाल और समृद्ध बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button