छत्तीसगढ़फीचर्ड

पंचर दुकान में पुलिस की रेड कार्यवाही: दिव्यांग आरोपी चला रहा था सट्टा, नगद 5.50 लाख रुपए सहित सट्टा पर्ची बरामद

पंचर दुकान में पुलिस की रेड कार्यवाही: दिव्यांग आरोपी चला रहा था सट्टा, नगद 5.50 लाख रुपए सहित सट्टा पर्ची बरामद..

जगदलपुर। दिनांक 27.07.2024 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि हरीश भुरा पिता दयादीन भुरा उम्र 55 साल नि0 नयापारा बीएसएनएल आफिस के पास जो आदतन सट्टा खेलाता है, पहले भी इसके विरूद्ध कार्यवाही हो चुकी है सूचना पर आरोपी के पंचर दुकान में जाकर रेड कार्यवाही की गई।

जिसमें आरोपी के द्वारा सट्टा पट्टी लेते हुये लोगो को सट्टा खिलाना कबुल किया रेड कार्यवाही में अंक व पैसा लिखा हुआ बहुत सारे सट्टा पट्टी व 5,50,320 रूपये नगदी रकम मिला। मौके पर ही विधिसंगत कार्यवाही करते हुये आरोपी हरीश भुरा जो कि दोनो पैरो से दिव्यांग है।

उसके दो अन्य साथी उदय बघेल और समारू मांझी दोनो निवासी मेटगुडा जो मुख्य आरोपी को लाना ले जाना दिनचर्या के संपूर्ण कार्य इनके द्वारा ही कराई जाती है एवं सट्टा पट्टी तीनो मिलकर खिलाते है।

थाना आकार आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 335/24 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6-ख पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button