छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP प्रशांत ठाकुर ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्यायें, थाना प्रभारियों एवं संबंधितों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

धमतरी। आज पुलिस कार्यालय धमतरी में पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने आम जनों से मिलकर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन कार्यक्रम में मोबाईल में फ्राड के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए।

तीन एसे मामले थे जिसमें अपराध पंजीबद्ध हुए हैं,आपसी मारपीट के दो मामले थे,जमीन संबंधी मामला धोखा धड़ी के संबंध,पति पत्नी का आपसी लड़ाई झगड़े के मामले एवं अन्य शिकायत जिस पर पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा कुल 08 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए,जिनको थाना प्रभारी एवं संबंधितों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया गया। कुछ मामलें कलेक्टर से संबंधित होने से शिकायत कलेक्ट्रेट प्रेषित किया गया।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा रोज लोगों के आवेदनों एवं शिकायत को सुनकर त्वरित कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में जनदर्शन का आयोजन कर आमजनता की समस्याओं का यथासंभव तत्काल निराकरण करेंगे।

आज के जनदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जी.सी.पति, उप पुलिस अधीक्षक अजाक रागिनी तिवारी, शिकायत शाखा प्रभारी सत्यकला रामटेके एवं कार्यालयीन स्टॉफ,मिडिया बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button