दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पति की हत्या का प्रयास एवं षड़यंत्र में शामिल पत्नी सहित 04 आरोपी गिरफ्तार, पत्नी ने दी थी हत्या की सुपारी

भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा शहर के आउटर एरिया एवं असमाजिक तत्वों के उठने बैठने के स्थानों को चिन्हांकित कर लगातार पेट्रोलिंग गस्त’ किया जा रहा है कि दिनांक 16.05.2024 को थाना नेवई पेट्रोलिंग द्वारा आउटर एरिया नेवई डेम क्षेत्र के संदिग्धों पर नजर रखने पेट्रोलिंग किया जा रहा था इसी दौरान नेवई डेम किनारे अंधेरे में एक व्यक्ति खून से लथपथ अपनी पत्नि के साथ विवाद कर रहा था, जिसे देखकर पेट्रोलिंग टीम पास गई जहां एक व्यक्ति जिसके गले में गंभीर चोंट लगा होने से काफी खून निकल रहा था।

घायल व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा तत्काल पुलिस वाहन में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। जो बातचीत करने की हालत में नहीं था। थाना प्रभारी नेवई आनंद शुक्ला द्वारा तत्काल घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों दी गई । घटना की गंभीरता को देखते हुये दुर्ग जिला पुलिस कप्तान श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा घटना की जानकारी देने पर तत्काल हर हाल में अज्ञात आरोपी को पकडने एवं हत्या के प्रयास में शामिल अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु शहर में नाकाबंदी के आदेश दिये गये।

जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नेवई निरीक्षक आनंद शुक्ला एवं थाना प्रभारी वैशाली नगर निरीक्षक ममता अली शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु लगाया गया। उपचार के दौरान घायल व्यक्ति के बातचीत योग्य होने पर पुलिस द्वारा घटना के संबंध में पूछताछ किया गया।

जिसने अपना नाम तौकीर आलम पिता स्व बदी उज्जमा उम्र 40 साल पता कोहका भिलाई में रहना बताया व दिनांक 16.05.2024 को उसकी पत्नि नीदा अंजुम द्वारा पेट्रोल खत्म होने की बात कहकर वाट्सअप कॉल कर रात्रि करीब 08.00 बजे नेवई डेम बुलाया जहां आहत पेट्रोल लेकर पहुंचा व पेट्रोल डालने के लिये अपनी पत्नि से चाबी की मांगने पर चाबी आसपास गुम जाना बतायी, तब आहत चाबी ढूंढने लगा, पास में खडे एक अज्ञात व्यक्ति जो मुंह में स्कार्फ बांधा था, ने चाबी यहां पर है कहा तब आहत तौकीर चाबी उस अज्ञात व्यक्ति से चाबी लिया और अपनी गाडी की तरफ वापस आने लगा तो उक्त अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हत्या करने की नियत से तीन चार बार गले में वार कर गंभीर चोंट पहुंचाना बताया तथा अपनी पत्नि पर शंका होना बताया। प्रार्थी तौकीर की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

उक्त गठित टीम द्वारा आहत तौकीर आलम की पत्नि संदेही नीदा अंजुम को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया, जो बताई की शादी के बाद से हमारे बीच अक्सर वाद विवाद लडाई झगडा होते रहता था जिससे परेशान होकर अपने पति तौकीर आलम को रास्ते से हटाने के लिये अपने परिचित के भाई आजाद केवंट को बोली, तब आजाद केवंट अपने दोस्त देव कुमार चौधरी एवं जय कुमार के साथ मिलकर तौकीर आलम की हत्या करने के लिये 50,000 रूपये में सौदा तय हुआ।

दिनांक 16.05.2024 को नीदा अंजुम, आजाद केवंट, देव कुमार चौधरी एवं जय कुमार ने तौकीर को जान से मारने की हत्या की योजना बनाकर नीदा अंजुम अपनी स्कूटी से तथा आजाद केवट अपनी स्कार्पियों में अपने साथी देव कुमार व जय कुमार को साथ लेकर आया और उस दिनांक को रात्रि करीब 08.00 बजे योजनाबद्ध तरीके से नीदा अंजुम ने अपने पति तौकीर को पेट्रोल खत्म होने का बहाना कर वाटसअप काल कर नेवई डेम बुलायी और देव कुमार चौधरी व आजाद केंवट स्कार्पियों में बैठकर तथा जय कुमार मुंह में स्कार्फ बांधकर अपने जेब मे धारदार कटर एवं नीदा अंजुम की गाडी की चाबी को अपने पास रखकर इंतजार कर रहा था, जैसे ही तौकीर आलम पेट्रोल लेकर नेवई डेम आया और पेट्रोल डालने के लिये स्कुटी का चाबी मांगने पर, चाबी आस पास गुम जाना बतायी।

तब तौकीर चाबी ढूंढने लगा तो पास खडे जय कुमार ने चाबी यहां पर है कहकर पास बुलाकर चाबी दिया और पास में रखे धारदार कटर से गले में तीन-चार बार लगातार प्राणघातक हमला किया स्कार्पियों में अपने साथियों के साथ भाग जाना बतायीं। आरोपियां नीदा अंजुम के अन्य साथी आजाद केवट, देव कुमार चौधरी एवं जय कुमार मेहता को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ करने पर अपराध घटित करना कबूल करने पर 04 आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है।

आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने में निरी० आनंद शुक्ला, निरी० ममता अली शर्मा, सउनि सुरेन्द्र तारम, प्रआर सूरज पाण्डेय, आर० रवि बिसाई, आर० अजित यादव, आर० चंदन भास्कर, आर० विकास शर्मा रोहन दुबे, महिला आरक्षक बिन्दु भाले तथा एसीसीयु के आरक्षक उपेन्द्र यादव, विकांत यदु, शाहबाज खान, का प्रशंसनीय योगदान रहा।

थाना नेवई: अपराध कमांक 162/2024 धारा 307,120बी भादवि

 

गिरफ्तार आरोपीगण

01 नीदा अंजुम पति तौकीर उम्र 27 साल साकिन कोहका मस्जिद के पास थाना सुपेला

02 जय कुमार मेहता पिता त्रिभुवन मेहता उम्र 21 साल साकिन स्टेशन मरोदा शिवपारा थाना नेवई

03 देव कुमार चौधरी पिता शम्भू चौधरी उम्र 28 साल

04 आजाद केवट पिता हरिनाम केवट उम्र 23 साल साकिन कैम्प 01 भिलाई, 18 नंबर रोड दस बिस्तर अस्पताल के पास छावनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button