छत्तीसगढ़फीचर्ड

पति से अलग कर विवाहिता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर गर्भवती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विवाहिता से दुष्कर्म कर फरार रहने वाला मायक्रोफायनेंस लोन कंपनी का मैनेजर को पुलिस के हत्थे चढ़ा, गिरफ्तार कर जेल भेजा गया…पति से अलग कर विवाहिता को शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म, पीड़िता हुई गर्भवती…आरोपी के विरूद्ध थाना में 64(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज…

 

 

जशपुर। थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 29 वर्षीय विवाहिता ने दिनांक 08.05.2025 को चौकी करडेगा थाना तपकरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका मायका सीतापुर क्षेत्र में है, उसका विवाह चौकी करडेगा क्षेत्र के एक ग्राम के युवक से हुआ है। इसके पति की ओर से पूर्व से 01 पुत्र है।

वर्ष 2018 से यह महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही थी एवं समूह का संचालन कर रही थी। इसी दौरान वर्ष 2021 में स्पंदना मायक्रोफायनेंस लोन कंपनी का मैनेजर आशीष कुमार पैंकरा इनके गांव आया और काम पड़ेगा कहकर प्रार्थिया से उसका मोबाईल नंबर ले लिया और बातचीत होता था।

इसी दौरान माह मई 2022 में जब इसके घर में कोई नहीं था उस दौरान आरोपी इसके पास आकर झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। तत्पष्चात् प्रार्थिया को आरोपी अपने किराये के घर कुनकुरी ले जाकर 03 वर्ष तक पति-पत्नि के रूप में रखा, इस दौरान प्रार्थिया गर्भवती हो गई एवं आरोपी ने उससे शादी करने साफ इंकार कर दिया।

प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर चौकी करडेगा में धारा 64(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी मिलने पर आरोपी आशीष कुमार पैंकरा फरार हो गया था, पुलिस द्वारा लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।

इस दौरान मुखबीर की सूचना पर उसके कुनकुरी क्षेत्र में मौजूद होने की जानकारी मिलने पर दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया है। आरोपी आशीष कुमार पैंकरा उम्र 28 साल निवासी बिरिमकेला थाना बतौली के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 05.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

नाम आरोपीः- आशीष कुमार पैंकरा उम्र 28 साल निवासी बिरिमकेला थाना बतौली जिला सरगुजा (छग)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button