छत्तीसगढ़फीचर्ड

घर के कमरे में अकेले बैठी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा। दिनांक 21.08.2020 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर करीबन 2.00 बजे अपने घर के कमरे में बैठी थी और मेरी लड़की जो बोल नही सकती है घर के परछी में थी उसी समय गांव का दीपक साहू प्रार्थिया के घर में आकर उसकी नाबालिक लड़की को परछी में अकेली बैठे देखकर बेईज्जती करने की नियत से उसके हाथ बांह एवं अन्य जगह को पकड़ने लगा तब मेरी लड़की जोर से चिल्लाई तब मैं घर अंदर से बाहर निकली तो दीपक साहू मेरी लड़की को छोड़कर भाग गया कि प्रार्थिया की रिपोर्ट अपराध सदर धारा 454, 354 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया । पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस एवं एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा द्वारा थाना बेमेतरा प्रभारी एवं थाना स्टाफ को आरोपी पतासाजी कर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर विवेचना आरोपी पतासाजी के दौरान आज दिनांक 27.08.2020 को थाना बेमेतरा क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले आरोपी दीपक साहू पिता झग्गर साहू उम्र 19 साल थाना व जिला बेमेतरा को पकडा गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आज दिनांक 27.08.2020 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बेमेतरा में पेश किया गया।

 

Related Articles

Back to top button